कोरिया / कोरिया भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल द्वारा वीडियो संदेश जारी कर बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष- जिला महामंत्री एवं नवीन कार्यकारणी स्थगित कर दी गई है।
जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान स्थिति में युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष सहित सभी नियुक्तियां प्रभावहीन मानी जाएंगी।
नए आदेश के बाद सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से सर चढ़ा “मोर चापट त तोर चापट” पोस्ट, लगातार भाजयुमों का एक पक्ष सोशल मीडिया में इस बात को पोस्ट कर इस बात से खुश हो रहा हैं कि “मोर चापट त तोर चापट”।