Sunday, June 29, 2025
Uncategorized ठेलकाडीह में पुलिस थाने का हुआ शुभारम्भ

ठेलकाडीह में पुलिस थाने का हुआ शुभारम्भ

-


राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह में नए पुलिस थाने का शुभारंभ विधायक भुवनेश्वर बघेल, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानन्द सिन्हा , कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक डी श्रवण की उपस्थित में हुआ।


स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग और क्षेत्र में अपराधिक मामलों को देखते हुए राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह में आज नए थाने का शुभारंभ किया गया। राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर आरंभ हुए ठेलकाडीह थाने अंतर्गत 57 गांव हैं आयेंगे। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में मोहारा, खैरागढ़ और घुमका के गांवो को शामिल किया गया है। इस नवीन थाने में 2 महिला स्टाफ सहित 28 पुलिस कर्मियों को पदस्थ किया गया है। इस थाने के लिए साहू समाज ने भवन उपलब्ध कराया है। आज स्थानीय विधायक भुनेश्वर बघेल ने दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानन्द सिन्हा, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण की उपस्थिति में रिबन काटकर थाने का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक भुनेश्वर बघेल और आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि इस थाने के शुरू होने से क्षेत्र में अपराध का ग्राफ कम होगा और लोगों को पुलिस की त्वरित सहायता मिलेगी।

ठेलकाडीह थाने की सीमा क्षेत्र लगभग 21 हजार 56 हेक्टेयर है और जनसंख्या 43 हजार 9 सौ 84 है। यहां थाना स्थापित करने के लिए वर्षो पुरानी मांग से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं। राजनांदगांव -खैरागढ़ मार्ग पर ठेलकाडीह थाने के शुभारंभ होने से इस क्षेत्र के 57 गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा थाना प्रागंण में पौधारोपण भी किया गया ।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!