Advertisement Carousel

भाजयुमो जिला कोरिया की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न


कोरिया / भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय बैकुण्ठपुर में आयोजित हुई। बैठक प्रारंभ होने के पश्चात डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर भाजपा कार्यालय में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिला कार्यसमिति बैठक भाजयुमो कोरिया के जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाडे़े की अध्यक्षता में एवं चिन्टू राजपाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो) एवं सुश्री दीक्षा अग्रवाल (प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका,भाजयुमो) की मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री सुशील सिंह के द्वारा किया गया जिसमें उन्होने केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से युवा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता, तथा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता ,रूबी पासी जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए भाजपा सरकार के योजनाओं से अवगत कराया साथ ही सभी मंडलों की कार्यसमिति व बैठक 5 अगस्त तक पूर्ण करने को निर्देशित किया।

इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गयी साथ ही मण्डल कार्यसमिति की सूची भी घोषणा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि चिन्टू राजपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है, तथा पार्टी को मजबूत बनाने के दिशा में हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य करना है इसके लिए हमे हर विषम परिस्थितियों में तैयार रहना होंगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि मजबूती के साथ संगठन को आगे लेकर जाने में युवा मोर्चा के कार्यकताओं को कंधे के साथ कंधा मिलाकर आगे बढ़ना है, तथा आगामी 2023 में भारतीय जनता पार्टी का परचम तीनों विधानसभाओं में लहराना हैं, दीक्षा अग्रवाल ने पार्टी कार्यक्रमों एवं मंडलवार संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा किया। आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया तथा भूपेश सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी तथा बेरोजगारी भत्ता देने के विषय में सरकार की नाकामियों पर प्रकाश डाला।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने काॅग्रेस की निकम्मी सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य किया तथा आगामी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत केा पुनः सोने की चिड़िया बनाने के लिए युवा मोर्चा पूर्ण लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। देवेन्द्र तिवारी ने अपने युवा मोर्चा के कार्यकाल का अनुभव साझा किया। बैठक का आभार भाजयुमो महामंत्री शारदा प्रसाद गुप्ता द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्वामी विवेकानन्द जी के वचनों द्वारा युवाओं में ऊर्जा का संचार करते हुए किया।

बैठक में प्रमुख रूप से सतेन्द्र राजवाड़े,मनोज शुक्ला, सत्यम साहू, जितेन्द्र यादव, हितेश प्रताप सिंह, प्रखर गुप्ता, कोमल पटेल, रंजन शर्मा, रूद्र साहू, आलेख नामदेव, उमाशंकर बंटी,रोशन राजवाडे़, मनोज सोनवानी, सुमित गुप्ता, चन्दन कुमार, संस्कार शर्मा, ऋषभ जायसवाल, साक्षी सिंह, खुशबू विश्वकर्मा , प्रकाश चिकन्जूरी, भानू सिंह, आदित्य गुप्ता,आदित्य अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा, जलील शाह, जयसिंह, रमेश राजवाडे़,भीम राजवाड़े, आकाश दुआ, कुलदीप तिवारी, अनुज तिवारी,धरमपाल सिंह, रामप्रताप साहू, मनोज साहू, ओमप्रकाश यादव,मनोज यादव, तरूण पैकरा, सुरेश साहू, दिलीप सेन, रामगोपाल यादव, लालू यादव, राहुल भारती, काजल मोदी, रमेश तिवारी, सूरज चंदेल,भानु सिंह,छोटन राजवाडे, रूद्र पाण्डेय उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!