Advertisement Carousel

अखिलेश गुप्ता को बनाया गया छत्तीसगढ़ भाजपा के स्वक्ष भारत अभियान विभाग का कोरिया जिला सह संयोजक

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से शम्भू गुप्ता प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गई।
कोरिया जिला सह संयोजक बनाये जाने पर बैकुंठपुर के ग्राम पटना निवासी अखिलेश गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री भइया लाल राजवाड़े सहित पटना मण्डल अध्यक्ष कपिल जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे दी गई जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभाउंगा और अच्छा कार्य करके पार्टी को अभियान की सफलता में मदद करूंगा। अखिलेश गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर कोरिया जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारियों सहित समस्त सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!