Monday, March 17, 2025
Uncategorized केन्द्र के तानाशाही सरकार ने सदन की गरिमा को...

केन्द्र के तानाशाही सरकार ने सदन की गरिमा को तार-तार कर दिया – वंदना राजपूत

-

सदन में महिला सांसदों का अपमान बहुत ही निंदनीय

भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है

रायपुर/ राज्यसभा संसद मे महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की घटना को प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक घटना बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिला विरोधी चरित्र का ये जीताजागता सबूत है जिसे देश की 139 करोड़ की जनता ने देखा है। आज देश की राजधानी दिल्ली में नारी शक्ति का अपमान हुआ। महिला सांसदों के साथ ऐसा अपमान संसद में हो सकता है तो सामान्य महिलाओं के साथ कितना अत्याचार होता होगा। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को संसद में मार्शल द्वारा धक्का दिया गया जिससे वह नीचे गिर गई हाथ व पैर में मोच आ गई है। भाजपा का यही असली चेहरा है महिलाओं का अपमान करना। इस घटना को इतिहास कभी भूल नहीं पायेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। लोकतंत्र में जनता को प्रभु की मूरत माना जाता है और संसद को लोकतंत्र का मंदिर लेकिन जब लोकतंत्र के मंदिर में पुजारी की जगह पांखडी बैठ जाएं और जनता जनार्दन के ऊपर जुल्म करें। यदि जनता के हित की बात करो तो देशद्रोही का नाम दिया जाता है।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही चल रही है। सरकार नए-नए तरीकों से तानाशाही रूख ऐसी योजनाओं को जनता पर थोप रही है जिससे लोगों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। रमन राज में भी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बहुत सारे अनाचार एवं अत्याचार हुए है।

Latest news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

ट्रांसजेंडर अधिकारों पर कार्यशाला संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 17 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों...

19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 29 लाख के इनामी 10 माओवादी भी शामिल

बीजापुर। साउथ बस्तर डिविजन और पामेड़ एरिया कमिटी से जुड़े 19 नक्सलियों ने...
- Advertisement -

राम नवमी, हवन और कन्‍या पूजन के लिए क्‍या है शुभ मुहूर्त, चैत्र नवरात्रि अष्टमी और नवमी कब ?

नई दिल्ली / चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा से नवरात्रि प्रारंभ होती हैं. इसी दिन से...

वैज्ञानिकों ने ढूंढा कैंसर से बचाव के लिए कोशिकाओं के इस्तेमाल का नया तरीका

नई दिल्ली  / ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने कैंसर से बचाव से जुड़ी एक नई प्रक्रिया खोजी है, जो...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!