प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के निर्देश पर जल्द करेंगे कलेक्टर कार्यालय का घेराव — अंचल राजवाड़े
कोरिया / भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में जिला पदाधिकारीगण एवं मंडल पदाधिकारियो के उपस्थिति मे युवा चौपाल लगाकर बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरवाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भाजयुमो के पदाधिकारियों को इस अभियान को प्रारंभ करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि भूपेश सरकार के विफलताओं को बेनकाब करने के लिए युवा मोर्चा कमर कस चुकी है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े ने कहा कि पूरे प्रदेशभर मे यह अभियान चल रहा है,कॉंग्रेस के निकम्मी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का काम युवा मोर्चा करेगी। अंचल ने यह कहते हुए कि “अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है।” कहा कि जिले के समस्त 16 मंडलों में प्रत्येक मंडल में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता एक-एक हजार बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरेंगे, आने वाले समय में प्रदेश नेतृत्व व जिला संगठन के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार को बेरोजगारी भत्ता देने मजबूर किया जायेगा।
इस दौरान भाजयुमो के जिला मंत्री कुणाल
जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश राजवाड़े, छोटन कुमार,बैकुंठपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल,मंडल पदाधिकारी नवीन मिश्रा, अभिषेक साहू, दीपक साहू,जय साहू,उमेश साहू, आशीष साहू, शिवम सागर,अनिल राजवाड़े,प्रकाश साहू एवं चरचा मंडल से उपाध्यक्षद्वय संतोष कुर्रे व रणविजय सिंह, मंत्री राहुल भारती, अंशु कुमार, सोनहत से युवा नेता अश्विनी पडवार,निशांत कुमार, कूड़ेली मंडल मंत्री सोनू राजवाड़े ने बेरोजगार युवाओं से भत्ता फॉर्म भरवाया।