Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर नया रिकॉर्ड, 2021-22 में अब तक के सर्वोच्च स्तर...

नया रिकॉर्ड, 2021-22 में अब तक के सर्वोच्च स्तर 83.57 अरब डॉलर पर पहुंचा

-

दिल्ली / वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल किया जो अब तक किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर की अब तक सर्वाधिक सालाना एफडीआई आवक दर्ज की।’’ इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 में एफडीआई आवक 81.97 अरब अमेरिकी डॉलर थी। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत विनिर्माण क्षेत्र में विदेशी निवेश के लिए एक पसंदीदा देश के रूप में तेजी से उभर रहा है।’’ विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी आवक 2020-21 (12.09 अरब डॉलर) की तुलना में 2021-22 में (21.34 अरब डॉलर) 76 प्रतिशत बढ़ी। 

भारत में सबसे ज्यादा एफडीआई के मामले में सिंगापुर 27 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद अमेरिका (18 प्रतिशत) और मॉरीशस (16 प्रतिशत) का स्थान है। मंत्रालय ने बताया कि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में एफडीआई की सबसे अधिक आवक हुई। इसके बाद सेवा क्षेत्र और ऑटोमोबाइल उद्योग का स्थान है। 

Latest news

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...

रायपुर रेल मंडल सांसद बैठक : रेलवे विकास और सुविधाओं पर हुआ मंथन

बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक,...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!