नई दिल्ली। Betel leaves आपने हर घर के दरवाजे पर किसी न किसी चीज से बना तोरण जरूर देखा होगा। जिसका अलग-अलग महत्व है। कुछ लोग आम के पत्ते का तोरण, तो कुछ फूलों का तोरण लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पान के पत्ते का तोरण लगे देखा है। बताया जाता है कि घर के दरवाजे पर पान के पत्ते का तोरण लगाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं घर में पान का तोरण लगाने से क्या लाभ होता हैं।
Betel leaves : घर में रहता है सुख-शांति- अगर आप घर के दरवाजे पर पान के पत्ते का तोरण लगाते हैं, तो इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर पान के पत्ते का तोरण जरूर लगाए।
स्वास्थ्य के लिए शुभ- अगर घर में कोई सदस्य बीमार रहता है, तो पान के पत्ते का तोरण जरूर लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और सुख-शांति की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही व्यक्ति के सभी काम भी बनने लग जाते हैं।
Betel leaves : भगवान शिव का रहता है वास- अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर पान के पत्ते अर्पित करें। इससे व्यक्ति को कभी संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा और व्यक्ति की मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
दिलाता है मान-सम्मान- पान के पत्तों से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। साथ ही अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
मां सरस्वती का वास- आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है, तो सोमवार के दिन पान के पत्ते माता सरस्वती को चढ़ाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है और बच्चे का पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगा।
