Monday, June 30, 2025
हमारे राज्य वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे…, महात्मा गांधी को लेकर...

वह पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे…, महात्मा गांधी को लेकर अभिजीत भट्टाचार्य के बिगड़े बोल

-

नईदिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी मशहूर गानों को लेकर जाने जाते हैं। शाहरुख की आवाज के नाम से लोकप्रिय अभिजीत अपने गानों के अलावा विवादों को भी खड़ा करने में माहिर हैं। अब अभिनेता ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसकी वजह से अब वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, अभिजीत ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

फिर विवादों में फंसे अभिजीत
हाल ही में, शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में अभिजीत ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर लोगों की रडार पर आ गए हैं। गायक ने इस इंटरव्यू में कहा कि संगीतकार आरडी बर्मन महात्मा गांधी से बड़े थे। जैसे महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, वैसे ही आरडी बर्मन संगीत की दुनिया में राष्ट्रपिता थे।

महात्मा गांधी को लेकर बोले अभिजीत
बात यही नहीं रुकी। इसके आगे सिंगर ने महात्मा गांधी को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दे दिया है। अभिजीत ने कहा,  “महात्मा गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे, भारत के नहीं। भारत पहले से ही अस्तित्व में था, पाकिस्तान बाद में भारत से अलग हुआ। गांधी को गलती से भारत का राष्ट्रपिता कहा गया है। पाकिस्तान के अस्तित्व के पीछे वही जिम्मेदार थे।”

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
अब सोशल मीडिया पर अभिजीत के इस बयान को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि यह भारत है, इसलिए कुर्सी पर बैठ कर लोग कुछ भी बोल सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप यह फैसला करने वाले कौन होते हैं कि वह भारत के राष्ट्रपिता थे या नहीं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कुर्सी पर बैठकर लोग कुछ भी बकवास करते हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इनसे कुछ अच्छे बयान की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।’

आर.डी बर्मन ने दिया ब्रेक
बता दें कि आर.डी बर्मन ने ही अभिजीत भट्टाचार्य को पहला ब्रेक दिया था।  उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में आर.डी. बर्मन के साथ बतौर गायक स्टेज शो किए थे।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!