नई दिल्ली:– सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बड़ा महत्व है। लोग भगवान की कृपा पाने के लिए और अपने जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि पाने के लिए नित्य पूजा करते हैं। और,भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, आपकी पूजा-पाठ सफल हो रही है या नहीं या भगवान आपकी पूजा स्वीकार कर रहे हैं या नहीं, इस बात का पता कुछ संकेतों से चलता है। आज हम ऐसे ही संकेतों के बारे में जानते हैं, जो बताते हैं कि पूजा सफल हो गई। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-
पूजा के दौरान ये शुभ संकेत
संकेत देती है दीपक की लौ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर पूजा के दौरान दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियां भी आपको शुभ संकेत देती हैं। दीपक की लौ में फूल, त्रिशूल या फिर चक्र की आकृति दिखने का मतलब है कि आपकी पूजा सफल हुई है। वहीं दीपक की लौ का तेज हो जाना या ऊंची होने का अर्थ भी यही माना जाता है कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।
नीलकंठ पक्षी का दिखना
कहते है, यदि आपको लगातार तीन दिनों तक घर से निकलते समय नीलकंठ पक्षी दिखाई दे तो समझ जाइए कि भगवान ने आपकी सुन ली है। आपकी जल्द ही कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने वाली है। नीलकंठ पक्षी का दिखना महादेव की कृपा होने का इशारा होता है।
सफेद गाय का दिखना
यदि आपके घर के सामने अक्सर सफेद गाय आने लगे या किसी दिन सफेद गाय आपके घर के सामने आकर अपने बछड़े को दूध पिलाए तो यह देवी-देवताओं की आप पर कृपा होने का इशारा होता है।
मूर्ति या तस्वीर से गिर जाए फूल
यदि पूजा के दौरान भगवान की मूर्ति या तस्वीर से आपके ऊपर फूल आ गिरे, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है के देवी-देवता आपकी पूजा-अर्चना को स्वीकार कर रहे हैं।
आंखों में आ जाए आंसू
कहते हैं कि, पूजा करते-करते अचानक ही अगर आपकी आंखों से आंसू आने लगें, तो समझ लीजिए कि आपकी पूजा सफल हो रही है और आपको भगवान की कृपा प्राप्त होने वाली है। वहीं, आपको पूजा के दौरान अपने घर में सुगंध और ताजगी महसूस होती है, तो इसे भी ईश्वर की कृपा प्राप्ति का संकेत माना जाता है।