Saturday, June 28, 2025
देश विदेश 5 सालों में विकास दर सबसे ज्यादा, GDP 7.6...

5 सालों में विकास दर सबसे ज्यादा, GDP 7.6 फीसदी हुई , सरकार के लिए खुशखबरी

-

दिल्ली / मोदी सरकार के लिए खुशखबरी हैं देश की विकास दर ने रफ्तार पकड़ ली है।
भारत के विकास दर ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि चीन को भी पछाड़ दिया है। देश की विकास दर 2015-16 में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सर्वाधिक 7.6 फीसदी रही। ये देश के पिछले 5 सालों में सबसे बेहतर विकास दर है। वहीं हमने चीन को भी इस मामले में पछाड़ दिया है।

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.9 फीसदी रहा है, जो सभी अनुमानों से अधिक है। वहीं भारत में प्रति व्यक्ति आय भी 6.2 फीसदी बढ़कर 77,435 रुपए हो गई। आंकड़े के मुताबिक, 2015-16 में देश का जीडीपी 113.50 लाख करोड़ रुपए रहा है। वहीं पिछले साल जीडीपी 105.52 लाख करोड़ रुपए था।

इन सेक्टरों में सबसे अधिक विकास – अगर सेक्टर के हिसाब से देखें तो वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं , विनिर्माण, व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण संबंधी सेवाएं और खनन का विकास दर 7 से अधिक रहा है।
चीन को पछाड़ा – पड़ोसी मूल्क चीन की बात करें तो वहां की ताजा विकास दर 2015 की आखिरी तिमाही में 6.8 फीसदी और 2016 की प्रथम तिमाही में 6.7 फीसदी दर्ज की गई।
व्यापार जगत में खुशी – जीडीपी के विकास दर पर प्रतिक्रिया देते हुए एसोचैम ने इसे उत्साह जनक बताया है। एसौचैम के अध्यक्ष सुनील कनोरिया ने कहा कि जीडीपी के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत तस्वीर दिखाते हैं।

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!