Saturday, March 22, 2025
Uncategorized CM डॉ. रमन के स्वागत के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा...

CM डॉ. रमन के स्वागत के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा भी तैयार – महबूब खान

-

सुनील ठाकुर …बलरामपुर / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रामानुजगंज की विकास यात्रा के दौरान दिनांक 18 मई को जिले के राजपुर में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का होने वाला आमसभा कार्यक्रम के पूर्व गणेशमोड़ एवं पास्ता में स्वागत हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी अपनी तरफ से तैयार हैं।

इस सम्बन्ध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रामानुजगंज के उपाध्यक्ष जनाब महबूब खान ने हमारे संवाददाता से भेंट कर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की, छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे बलरामपुर जिले के गणेशमोड़, पास्ता एवं राजपुर मंडल में विकास यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमे अल्पसंख्यक मोर्चा जगह-जगह पर सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाल कर भव्य रूप से प्रदेश के मुखिया का स्वागत करेंगे। बलरामपुर जिले का अल्पसंख्यक मोर्चा संगठनात्मक रूप से बहुत ही प्रभावशाली है, अविभाजित सरगुजा के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम नबी अंसारी तथा बलरामपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष शमीम खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करेगा और मुझे गर्व है कि मैं इस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हूँ और चौथी बार भाजपा कि सरकार बनाने का पूर्ण रूप से समर्थ रखती है। महबूब खान ने संगठनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर 10 – 10 कार्यकर्ता की टोली और अल्पसंख्यक मोर्चा का एक प्रभावशाली टीम स्वागत कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुति प्रदान करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्य शैली सकारात्मक एवं प्रभाव पूर्ण है। जिससे अनेक मुस्लिम युवा भाजपा की ओर आकर्षित हो कर भाजपा की विचार धारा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया की अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम इस बार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का स्वागत ऐतिहासिक रूप से करेंगे एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अपनी एक अलग स्वरुप में दिखाई देंगे। जिसमे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता सड़को पर स्वागत करेंगे।

इस दौरान महबूब खान के साथ मंजूर आलम, मुस्ताक खान, हनिस अंसारी, मोहम्द हसन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, रमजान अंसारी, इसराज सिदिकि, सकील अहमद सहित अन्य बहुत सारे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद थे !

Latest news

14 महिला माओवादी समेत 26 ढेर, डीआरजी जवान शहीद, हुई शिनाख्त

बीजापुर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ बीजापुर, 21 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: 30 ढेर, विकास की नई राह खुली – विजय शर्मा

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: 30 नक्सली ढेर, गारपा में 25 साल बाद फिर लगा बाजार

एचडीएफसी बैंक के ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर ने की लाखों की हेराफेरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, 20 मार्च – रायपुर पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले...

छत्तीसगढ़ में बाघों की घटती संख्या पर सांसद बृजमोहन चिंतित, टाइगर रिजर्व विस्तार की मांग

बाघ सहित वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर सांसद बृजमोहन ने लोकसभा में उठाए...
- Advertisement -

शाहरुख खान और बड़ी कंपनियों के खिलाफ रायपुर सिविल कोर्ट में मामला दर्ज

रायपुर, छत्तीसगढ़ – अभिनेता शाहरुख खान और कई नामी कंपनियों के खिलाफ रायपुर...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!