Advertisement Carousel

1 करोड़ के गांजे के साथ 10 लोग गिरफ्तार

बेगूसराय / बलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज सुबह करीब एक करोड़ रुपये कीमत के गांजे के साथ अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक गिरोह के सरगना सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने लगभग 39 पैकेट में रखे गए 12 क्विंटल अवैध गांजा को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांजा की उक्त खेप के साथ पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी, पिकअप वैन, एक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल, नकद दो लाख 52 हजार रूपये भी जब्त की।

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना अमरजीत यादव सहित कुल दस लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।(भाषा)

error: Content is protected !!