Share this on WhatsAppमहासमुंद / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमशिखर गुप्ता द्वारा कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव मेश्राम को विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद से बिना अनुमति के कार्य पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 केअंतर्गत विधानसभा 41- खल्लारी का सेक्टर क्रमांक 14- कोमाखान के लिए श्री मेश्राम को सेक्टर आफिसर नियुक्त किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग, नईदिल्ली द्वारा 6 अक्टूबर 2018को निर्वाचन काअधिसूचना जारी करने के साथ ही आदर्शआचरणसंहिता जिला में लागू हो गया है।निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग के अधिनप्रतिनियुक्ति पर स्वतः हो गए है। उसके बाद भी उत्तमचंद मेश्राम, निर्वाचन आयोग या जिला निर्वाचन…