Advertisement Carousel

लोक गायिका तीजन बाई को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार,राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया सम्मानित

दिल्ली / राष्ट्रपति भवन में चल रहे सिविल इंवेस्टिगेशन सेरेमनी 2019 के दौरान छत्तीसगढ़ के आलावा देश विदेश में अपनी पंडवानी गायकी की धूम मचाने वाली लोक गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण पुरस्कार से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

View image on Twitter
इसके साथ ही पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आलावा देश की जानी मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायणन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म अवार्ड का खास पल वह रहा जब ने व्यापार और उद्योग – खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र के लिए MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
View image on Twitter
इसके साथ ही अभिनेता मनोज बाजपेयी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कला-संगीत-तबला के क्षेत्र के लिए स्वपन चौधरी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया। भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को पद्मश्री पुरस्कार से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया। खेल-तीरंदाजी के क्षेत्र के लिए बॉम्बेला देवी लैशराम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो इस साल गणतंत्र दिवस पर चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्मश्री सहित 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।
error: Content is protected !!