कोरिया / कोरिया जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों की पोताई पिछले पांच वर्षों से ना होने की बात को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबद्वता प्राप्त अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के कोरिया जिला संयोजक अभिनव द्विवेदी की अगुवानी में प्रदेश कार्यसमिती सदस्य एंव कोरिया जिला अध्यक्ष सुशीला दास के द्वारा प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री एंव जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमति ज्योत्सना महंत एंव विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को पत्र सौंपा।
पत्र में प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को विशेष दर्जे का राशनकार्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों के पोताई डीएमएफ मद से, चिरमिरी क्षेत्र जो कि पूरी तरह से एसईसीएल के विद्युत, पानी के दम पर आश्रित है में एसईसीएल से विद्युतीकरण, पेय जल की सुविधा, जर्जर भवनों की मरम्मत, केंद्रों में आवश्यक सामग्री उपलब्धे कराने, विभिन्न पंजियां एंव कई अन्य समस्याओं को लेकर पत्र दिया गया।
इस दौरान मनेन्द्रगढ़ परियोजना स्तरीय कार्यसमिती सदस्य संतोषी राजवाड़े, लक्ष्मी सिंह, विमला रौतिया, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण से चंदा एंव अपर्णा टोप्पो मौजूद रहे।
