Advertisement Carousel

CG में 1 जिला रेड, 1 ऑरेंज जोन में, बाकी ?

रायपुर / देशभर में कोरोनावायरस अपना कहर तेजी से बरपा रहा है। जिसके चलते देशभर में कोरोना संक्रमण के आधार पर जिलों को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जिलों भी शामिल किये गए है। जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। केंद्र सरकार ने सभी जिलों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक जिले को रेड जोन में रखा गया है। राजधानी रायपुर को रेड जोन में रखा गया है। वही कोरबा जिले को ऑरेंज में रखा गया है। वहीं अन्य 26 जिलों को ग्रीन जोन में बांटा गया है।

कोरोना वायसर के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने देश के जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज में बांटने का काम किया गया है। जिसके अनुसार देश में कुल 130 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। वहीं 284 जिले ऑरेंज में तो 319 जिले ग्रीन जोन में है। इस लिस्ट में राजधानी रायपुर को रेड जोन में रखा गया है। वहीं कोरबा जिला को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इसके अलावा बाकी बचे 26 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी।

error: Content is protected !!