Advertisement Carousel

ग्रामीणों की तत्काल मांग पर विधायक डॉ. विनय ने रात में ही बोरिंग करा दी सुध पेयजल की व्यवस्था

  • तुमाबाबा मंदिर सहित ग्राम मुकुंदपुर, ग्राम मेरो के एक वार्ड से सात वार्ड तक हैंड पम्प खनन कार्य प्रारंभ. तुमाबाबा मंदिर में चबूतरा और सेड निर्माण के लिए अपनी निधी से दिए 1 लाख रुपए ग्रामीणों ने जताया आभार.

कोरिया/खड़गवां । बीते गुरुवार को ग्रामीण अंचल के दौरे पर पहुचे क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम मुकुंदपुर,मेरो सहित आस पास के कई ग्रामो का दौरा कर स्थानीय ग्रामीण जन से उनकी समस्याओं को सुन उनका हाल चाल जाना तभी ग्राम में मुकुंदपुर और मेरो की कई ग्रामीण महिलाओं ने पेय जल की एक बड़ी विकराल समस्या से आप बीती बताते हुए सुध पेय जल की व्यवस्था की मांग की जिसकी जानकारी और शिकायत मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपने कार्य का बिलकुल तरीका बदलते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियो को तत्काल मौके पर उपस्थित होने का आदेश दिया और आज के आज ही इस विकराल समस्या से ग्राम वासियों को निजात दिलाने की बात कही जिसकी वह स्वयं उपस्थित होकर हैंड पम्प खनन कार्य को प्रगति दिलाते दिखे जिसकी जानकारी मिलते ही बड़ी मात्रा में ग्रामीण जन उपस्थित होकर इस बड़ी समस्या के निजात होने की ख़ुशी में अपने क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल का आभार जताया । बहरहाल मौके पर उपस्थित विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने मुकुंदपुर सरपंच कांति टोप्पो और मेरो सरपंच फुलकुवर के साथ स्थानीय ग्रामीण जन की मांग पर मुकुंदपुर के तिराहे पर वर्षो से स्थानीय तुमाबाबा मंदिर में चबूतरा और सेड निर्माण के लिए अपनी निधी से 1 लाख रुपए देते हुए उन्हें दोहरी सौगात दी जिसका ग्रामीण जन काफी लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे।

error: Content is protected !!