Advertisement Carousel

युवती को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, पुलिस जाँच में जुटी

पेंड्रा / युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्जकर आगे की जांच में जूट गयी है।

दरअसल मामला बिलासपुर का है जहां पर तारबाहर इलाके में रहने वाली युवती की मुलाकात नवम्बर 2016 में पेंड्रा के चेतन चौक में रहने वाले विकास अग्रवाल-गोलूद्ध जो बिलासपुर में रहकर ऑटो डील पुरानी गाडी खरीदी बिक्री का काम करता था युवती और विकास की पहचान गाडी खरीदी के सिलसिले में हुयी और दोनो में पहले मोबाईल से बातचीत और फिर धीरे-धीरे दोस्ती भी हो गयी और बात शादी तक पहुच गयी पर युवती दुसरे समाज की थी उसके बाद भी विकास अग्रवाल युवती को अपने मम्मी पापा और दीदी जीजा से मिलाया और युवती से जल्द से जल्द शादी कर लेने की बात करते हुये कभी अपने पेंड्रा के चेतन चौक स्थित घर तो कभी अपने बिलासपुर के उस्लापुर स्थित घर में लेजा कर उसके साथ दुष्कर्म करता दोनो एक साथ अपने अपने रिश्तेदारों के घर भी एक दुसरे को लेकर जाते और एक दुसरे का परिचय आपस में पति पत्नी के रुप में देते लेकिन अचानक 23 अप्रेल को युवती के द्वारा विकास को फोन लगाया गया पर विकास का मोबाईल फोन स्वीच ऑफ आने लगा युवती ने कई बार विकास से संपर्क करना चाहा पर उससे संपर्क नही हो पाया परेशान युवती पहले विकास के उस्लापुर स्थित मकान में जाकर पता लगाई तो वहा पर भी उसकी मुलाकात विकास से नही हुयी और ना ही पेंड्रा के चेतन चौक स्थित घर में विकास और उसके परिजनों का पता नही चला जिसके बाद युवती विकास के जीजा जो बिलासपुर में ही रहते है उनसे संपर्क करी तब युवती को पता चला की विकास शादी कर लिया है कटनी में जिसके बाद पीड़ित घटना की जानकारी अपने परिजनों को देते हुये पेंड्रा थाना पहुचकर पेंड्रा के चेतन चौक में रहने वाले विकास अग्रवाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करा दिया। वही पेंड्रा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबंद्व कर आरोपी की तलाश में जूट गयी है।

error: Content is protected !!