Advertisement Carousel

वाराणसी – साइबेरिया पैदल यात्री ने की बृजमोहन से मुलाकात

रायपुर / कामटी नागपुर महाराष्ट्र निवासी रोहन अग्रवाल 20 वर्षीय युवक वाराणसी से साइबेरिया तक पैदल एवं लिफ्ट के माध्यम से यात्रा को निकले हैं। प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जनजागरण के लिए निकले रोहन ने आज भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की।


श्री अग्रवाल ने रोहन को उनकी महत्वपूर्ण यात्रा के लिए बधाई दी। रोहन ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वे देश के 16 राज्यों को पार करते हुए साइबेरिया तक पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे मानवता, भाईचारा और भारत एकता का संदेश देंगे।

error: Content is protected !!