Monday, June 30, 2025
देश विदेश SEX Racket Breaking : भाजपा नेता होटल में चला...

SEX Racket Breaking : भाजपा नेता होटल में चला रहा था ‘देह व्यापार’ पुलिस ने 11 आरोपियों और छह पीड़िताओं को मौके से किया गिरफ्तार….

-

हावड़ा : सेक्स रैकट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. भाजपा नेता होटल में ‘देह व्यापार’ चला रहे थे। पुलिस को जैसे ही इस घिनौने काम की सूचना मिली तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता और 10 अन्य लोगों को हावड़ा जिले के एक होटल में देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता सब्यसाची घोष और उनके 10 सहयोगियों को बुधवार शाम को संकरेल इलाके के एक होटल पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। संदेशखालि में अपने नेताओं द्वारा महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को, उसके नेता की देह व्यापार में गिराफ्तारी को लेकर आड़े हाथ लिया।

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ भाजपा नेता सब्यसाची घोष नाबालिग लड़़कियों से हावड़ा के संकरेल इलाके के होटल से देह व्यापार कराते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों और छह पीड़िताओं को मौके से पकड़ा है। यह भाजपा है। वे बेटी की रक्षा नहीं करते, वे दलालों की रक्षा करते हैं।’’ भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से अबतक मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!