Tuesday, April 29, 2025
बड़ी खबर हेमंत सोरेन की भाभी ने छोड़ा JMM की साथ,...

हेमंत सोरेन की भाभी ने छोड़ा JMM की साथ, बीजेपी में हुईं शामिल…

-

झारखंड।झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जेएमएम की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन दोपहर 2:00 बजे अपनी दो बेटियों- जयश्री और राजश्री के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं।

उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन जामा क्षेत्र से विधायक हैं। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और झारखंड में चपंई सोरेन को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने के दौरान से ही सीता सोरेन नाराज बताई जा रही थीं।

अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी चिट्ठी

सीता सोरेन इस्तीफा के संबंध में एक चिट्ठी लिखी है और इसे पार्टी अध्यक्ष यानी अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी है। सीता सोरेने ने कह, “मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं। वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं। अत्यंत दुखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं।”

“पार्टी उन लोगों के हाथों में चली गई है, जिनके…”

उन्होंने कहा, “मेरे स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे। उनके निधन के बाद से ही मैं और मेरा परिवार लगातार उपेक्षा का शिकार रहे हैं। पार्टी और परिवार के सदस्यों द्वारा हमें अलग-थलग किया गया है, जो मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक रहा है। मैंने उम्मीद की थी कि समय के साथ स्थितियां सुधरेंगी, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मेरे स्व. पति ने अपने त्याग और समर्पण, नेतृत्व क्षमता के बल पर एक महान पार्टी बनाया। आज वह पार्टी नहीं रही। मुझे यह देखकर गहरा दुख होता है कि पार्टी अब उन लोगों के हाथों में चली गई है, जिनके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते।”

सीता सोरेन को मंत्री बनाए जाने की थी चर्चा

झारखंड में नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को पद की शपथ ली थी। इस दौरान चर्चा थी कि सीता सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा थी कि सीता सोरेन को महिला आयोग या किसी अन्य आयोग का अध्यक्ष बनाकर मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Latest news

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...
- Advertisement -

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी की दिशा में नए प्रतिमान गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

राजभवन में फर्जीवाड़ा करने वाला महामंडलेश्वर 5 साल बाद गिरफ्तार

पूर्व राज्यपाल के लेटरहेड पर किए थे फर्जी आदेश...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!