Advertisement Carousel

आठ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दी नियुक्तियों को मंजूरी

नई दिल्ली। देश के आठ हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिल गए हैं। राष्ट्रपति भवन से नियुक्तियों से जुड़ी फाइल को मंजूरी दिए जाने के बाद नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

नियुक्तियों के तहत जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं जस्टिस रविंद्र वी. घुगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट, जबकि जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसी तरह जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस कृष्ण राम मोहापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इसके अलावा जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे।

इन नियुक्तियों के साथ संबंधित हाईकोर्ट में न्यायिक प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!