Thursday, March 28, 2024
बड़ी खबर देश का सबसे महंगा और ऊंचा है माहिष्मति दुर्गा पंडाल,...

देश का सबसे महंगा और ऊंचा है माहिष्मति दुर्गा पंडाल, 10 करोड़ में 03 हजार पंडाल बने, देखने उमड़ा जनशैलाब

-

कोलकाता / पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा भव्य पंडालों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस बार कोलकाता में अलग-अलग थीम पर मां दुर्गा के 3 हजार पंडाल बनाए गए हैं। इसमें एक पंडाल ऐसा भी है, जिसे बनाने में 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह पंडाल फिल्म बाहुबली-2 में महिष्मती के महल की तर्ज पर बना है। इसकी ऊंचाई 110 फीट है। सीएम ममता बनर्जी ने इसे देश का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट भी दिया है।

आपको बता दे कि कोलकाता में दुनियाभर का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल माहिष्मति महल की तरह बनाया गया है। ये सुपर हिट फिल्म ”बाहुबली” से प्रेरित है। इस पर दस करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। कोलकाता पूरी दुनिया में दुर्गा पूजा के मौके पर भव्य पंडालों के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां हर साल पूजा कमेटियों में एक दूसरे से अलग और भव्य रहने की होड़ होती है। कोलकाता में इस बार करीब 3000 पूजा पंडाल हैं।

इसी में एक पंडाल ऐसा भी है, जिसके बारे में खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे महंगा दुर्गा पंडाल है। इसमें बाहुबली-2 फिल्म के आधार पर माहिष्मति महल की तरह मिलता जुलता महल बनाया गया है।
दुर्गा पंडाल

सबसे महंगे दुर्गा पूजा पंडाल की भव्य अम्बे प्रतिमा –

माहिष्मति दुर्गा पंडाल 110 फीट ऊंचा है। करीब 150 कलाकारों ने लगातार तीन महीने मेहनत करके इसे बनाया है। ये कोलकाता के लेक टाउन के करीब श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब का पंडाल है। ये बहुत भव्य है। क्लब के लोगो का कहना है कि फिल्म “बाहुबली” को जिस तरह की पब्लिसिटी मिली, उसके बाद हमने तय किया कि इसी थीम पर पंडाल बनाएंगे।

सोना, चांदी और हीरे के आभूषणों से सजी हैं मां दुर्गा –

दुर्गा की मूर्ति सोना और हीरे जड़ी हुई इसके मुख्य द्वार पर दो हाथी सूंड उठाकर खड़े हैं। महल में प्रवेश करने पर अंदर मां दुर्गा की मूर्ति है, जिसे सोना, चांदी और हीरे के अाभूषणों से सजाया गया है। इस पंडाल  की  सुरक्षा के लिए 300 सुरक्षा प्रहरियों को तैनात किया गया है। इसे जनता के लिए 21 सितंबर यानी नवरात्र के प्रथम दिवस से खोल दिया गया।

Latest news

सड़क किनारे खड़ी BMW कार में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस…

दुर्ग : दुर्ग में एक युवक की लाश ने सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे...

बीजेपी ने जारी की चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की सूची,नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति भाजपा ने कर दी है। बता...

CG : स्वास्थ्य विभाग रायपुर का अनोखा अन्दाज,अपने सील पर लिखाया मतदान जागरूकता संदेश फिर….

रायपुर : देश-प्रदेश में अभी लोक सभा चुनाव 2024 की तारीख़ो का ऐलान के साथ आदर्श आचार...

CG : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे

रायपुर : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है।...

CG : होली के दिन ड्यूटी से गायब शराब के नशे में लोगों से हुज्जतबाजी करने वाले प्रधान आरक्षक सहित एक आरक्षक सस्पेंड

दुर्ग : दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने होली के दिन ड्यूटी से गायब रहकर शराब के नशे में...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!