कोरिया / बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 की काफी संख्या में महिलाओं ने आवारा पशुओं के खिलाफ अचानक मोर्चा खोल दिया और हाथों में लाठी लेकर लगभग 5 किलोमीटर तक पशुओं को खदेड़ा। आक्रोशित महिलाओं का कहना हैं कि उनके खेतों मे फसल बर्बाद कर रहे हैं यह मवेशी।
हाथों में डंडा लिए इन महिलाओं की तस्वीरों को जरा गौर से देखिए यह नारी शक्ति आज एक होकर इसलिए निकली हैं ताकि उनके खेत मवेशियों से बच सके। जिला मुख्यालय से सटे आयुर्वेद ग्राम चेर की लगभग 50 से ज्यादा बच्चियों व महिलाओं ने आवारा पशुओं के खिलाफ अचानक मोर्चा खोल दिया और हाथों में लाठी डंडा लेकर लगभग 5 किलोमीटर तक दौड़ा दौड़ा कर पशुओं को अपने इलाके से खदेड़ा।
बता दे कि मवेशियों से निजात दिलाने कई बार नगर पालिका में आवेदन दिया गया हैं पर कोई सुनवाई नही होने की स्थिति में मजबुरन आज सैकड़ो महिलाओं द्वारा मवेशियों को ग्राम चेर से हंका कर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर तक पहुंचाया गया हैं।
मामले पर आक्रोशित महिलाओं का कहना हैं कि कोरोनाकाल के इस मंदी के दौर में वे जैसेतैसें खेती कर पा रहै हैं और यह मवेशी समय असमय आकर उनके मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। उनके खेतों मे फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गौ पालकों से अपील भी की हैं कि जो मवेशी पालने और अपने पास रखने में सक्षम नही हैं वे मवेशी न पालें।
गौरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अनुराग दुबे ने शासन – प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की गौठान योजना पर भी सवाल उठाए और गौठान योजना को फ्लॉप योजना बताया।