Advertisement Carousel

पेट्रोल – डीजल के बढ़ते मूल्य के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली साईकल रिक्शा और घोड़े, केन्द्र सरकार के विरुद्ध की जमकर नारेबाजी

कोरिया / लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम के विरोध में प्रदेशस्तरीय सात दिन का धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

उसी कड़ी में आज बैकुंठपुर ब्लाक काग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियो द्वारा बस स्टैंड से लेकर नगर पालिका तक साईकिल रिक्शा औऱ धोड़े में बैठे कर विरोध जताया, जहा काफी सख्या में काग्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

इस सम्बंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर का कहना है इस महामारी में प्रतिदिन पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ना मोदी जी की विफलता हैं, जहां जहाँ भाजपा की सरकार हैं वहां वहां डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कोई विरोध नही दिख रहा है। अगर देश मे इसी तरह पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती रही तो वो दिन दूर नही जब हमें वापस धोड़ा, हाथी, रिक्शा का सहारा लेना पड़ेगा।

जिले के कद्दावर नेता और प्रदेश कांग्रेस के सचिव ने भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पहले जब मनमोहन सिंह जी की सरकार थी तब ये भाजपा के लोग बड़ी बड़ी बाते करते थे, अब जब नेपाल, चीन, पाकिस्तान हमारे जवानों को मार रहा हैं हमको आँख दिखा रहा हैं तब ये सरकार क्या कर रही हैं। मूल्य वृद्धि से किसान काफी प्रभावित हो रहे है, आम लोग, नोकरी करने वाले, मध्यम वर्गीय लोग भी इस डीजल पेट्रोल के वृद्धि से काफी प्रभावित हो रहे है।

धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी हुई। धरना प्रदर्शन में रिक्शा चालक भी मौजूद रहे।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, नपाध्यक्ष अशोक जयसवाल, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, युवा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू, ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, नपाध्यक्ष चरचा अजित लड़का, आशीष डबरे, सुरेंद्र तिवारी, प्रवीण भट्टाचार्य, भूपेंद्र यादव, विपुल शुक्ला, विक्रांत सिंह, संजय शर्मा, विनोद शर्मा, लाल दास महंत, याकूब खान सहित कई काग्रेसी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!