Monday, July 14, 2025
Uncategorized CM भुपेश का आगमन निरस्त, कोरिया, रायगढ़, जांजगीर-चांपा जिले में...

CM भुपेश का आगमन निरस्त, कोरिया, रायगढ़, जांजगीर-चांपा जिले में था कार्यक्रम.. सभी रद्द

-

रायगढ़ / मुख्यमंत्री का आज 13 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम रायगढ़ में रद्द हो चुका है। मुख्यमंत्री किसी अपरिहार्य कारणों से नहीं आ पा रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महापौर और सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में रायगढ़ और चिरिमिरी में शामिल होने वाले थे। प्रशासन  सहित कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली थी की सीएम के कार्यक्रम में भाग ना लेने का संदेश आ गया।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री का आज रायगढ़ के साथ जांजगीर चांपा दुर्ग एवं कोरिया जिले में भी कार्यक्रम था। इन सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है और इसके लिए सभी संबंधित जिलों के जिला कलेक्टरों को सूचित कर दिया गया है।

यहाँ आपको बता दे कि नगरनिगम चिरमिरी का कार्यभार ग्रहण समारोह नियत समय पर होगा। सीएम भूपेश बघेल तबियत ठीक नही होने की वजह से नही आ पाएंगे। अब चरणदास महंत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी होंगे मौजूद।

Latest news

फर्जी एसपी बनकर करता था ब्लैकमेलिंग, आरक्षक हेमंत नायक बर्खास्त

बलौदाबाजार।पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगाने वाले एक आरक्षक को आखिरकार बर्खास्त...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!