Advertisement Carousel

6 गायों की मौत, जहरखुरानी की आशंका, PM के बाद होगा खुलासा

कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से सटे ग्राम पंचायत सलका में आधा दर्जन गायों की एक ही दिन पर असमायिक मौत हो गयी है। गौ सेवक अनुराग दुबे ने गायों की मृत्यु का कारण स्थानीय लोगोंं द्वारा जहर खुरानी बताया है।

बैकुंठपुर से लगे ग्राम सलका और उसके पीछै स्थित जंगल में आधा दर्जन गायों की अचानक मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद गौ सेवक अनुराग दुबे के साथ कई लोग मौके पर पहुंचें, तो अलग अलग दिशाओं में गायों के शव पडे मिले, जिसके बाद श्री दुबे ने इसकी जानकारी पशु विभाग को दी। मामले पर गौ सेवक अनुराग दुबे ने जानकारी देते हुए आशंका जताते हुए बताया कि गायों को जहर देकर मारा गया है।

पशु विभाग के डॉ शर्मा का कहना है कि इस क्षेत्र में सर्वे करा लिया गया है किसी भी प्रकार की बीमारी किसी भी जानवर को नही है, ऐसे में जहरखुरानी की संभावना लग रही है, पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का पता लगेगा।

error: Content is protected !!