Advertisement Carousel

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बोले– जनसेवा और अहिवारा के विकास में योगदान रहेगा स्मरणीय

रायपुर। भाजपा के दिवंगत विधायक एवं राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उन्होंने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान अरुण साव ने उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा सच्चे जनप्रतिनिधि थे। वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते थे। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अहिवारा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अरुण साव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!