00 मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती ग्राम सबाग और कोरिया जिले के ग्राम कुशहा में अचानक पहुंचकर लगायी चौपाल
रायपुर / कोरिया / मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों को बिजली की बचत की दृष्टि से तीन-तीन एल.ई.डी. बल्ब निःशुल्क दिए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री एल.ई.डी. लैम्प वितरण योजना शुरू हो गयी है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ता बी.पी.एल परिवारों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी विद्युत वितरण केन्द्र से सम्पर्क करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपने गांव और अपने जिले की जमीन तथा जलवायु के अनुरूप उद्यानिकी फसलो की खेती पर भी ध्यान देने का आग्रह किया है।
डॉ. सिंह ने कहा कि इस वर्ष नदी-नालों के किनारे प्रदेश भर में लगभग दस हजार किसानों को सोलर सिंचाई पम्प देने का लक्ष्य है। इस योजना पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। डॉ. सिंह आज प्रदेशव्यापी ग्राम सुराज अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखण्ड राज्य से लगे ग्राम सबाग (विकासखंड कुसमी) और कोरिया जिले के ग्राम कुशहा (विकासखंड सोनहत) में अचानक पहुंचकर ग्रामीणों की चौपाल में उनसे चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री सवेरे अम्बिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सबसे पहले सबाग और उसके बाद कुशहा पहुंचे। प्रदेश के मुखिया को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। दोनों गांवों में घने पेड़ों की छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी स्थानीय जरूरतों और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की। गांव वालों ने भी बड़ी बेबाकी से मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। डॉ. रमन सिंह ने ग्राम सबाग की चौपाल में अधिकारियों को बिजली की समस्या जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां स्वास्थ्य केन्द्र भवन, हाईस्कूल भवन और एक सामुदायिक भवन निर्माण और ग्राम सबाग से चान्दो तक सड़क निर्माण जल्द पूर्ण करवाने की भी घोषणा की। डॉ. सिंह ने सबाग में सोलर पम्प से पेयजल व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सबाग से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरिया जिले के ग्राम कुशहा भी अचानक पहुंचे। उन्होंने वहां की चौपाल में स्थानीय पन्डोपारा में विद्य़ुतीकरण की मंजूरी दी। ग्राम कुशहा और आसपास के बी.पी.एल. श्रेणी के ग्रामीणों को तीन-तीन एल.ई.डी. बल्ब निःशुल्क दिलाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने सबाग में सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रूपए भी तत्काल मंजूर कर दिए। उन्होंने कुशहा में चार हैण्डपंप भी मंजूर किए। इनमें से एक सोलर पावर पम्प होगा। डॉ. सिंह ने वहां तालाब और कुंआ निर्माण की भी मंजूरी दी। कुशहा में आयोजित मुख्यमंत्री की चौपाल में कृषि और जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।
बेटियो से मिलकर अच्छा लगता है –
मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह कुशहा के चैपाल में मौजूद स्कूली छात्राओं से मध्यान्ह भेाजन एवं शिक्षक की उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कक्षा 5वीं की छात्रा कुमारी मुस्कान सूर्यवंषी से 12 की पहाड़ा सुनी। कुमारी पूर्णिमा राजवाड़े ने कविता और कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी संगीता राजवाड़े ने भजन सुनाई। मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने षाबासी देते हुए कहा कि यहां की लड़कियां होषियार है। वे आगे की पढाई पर ध्यान दें। उन्होने कहा कि बेटियों से मिलकर अच्छा लगता है।
आशीर्वाद ही हमारे लिए सब कुछ है –
कुशहा के चैपाल से जाते वक्त मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह के साथ वहां के कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी पुश्पांजली राजवाड़े, कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी रूपांजली राजवाड़े, बी.एस.सी.प्रथम वर्श की छात्रा कुमारी प्रेमकुंवर राजवाड़े और लीलावती राजवाडे ने फोटो खिचवाई और चरण छूकर आर्षीवाद दिये। इन लडकियों का कहना है कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद ही हमारे लिये सब कुछ है। वे मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिचवाकर अत्यंत खुश थी।
