Advertisement Carousel

मध्यप्रदेश के भालूमाडा ने छत्तीसगढ़ के कोरबा को हराया, डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुअा समापन

00 खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने की 50 लाख की घोषणा
00 अंजनिहिल शहीद स्मृति राज्य स्तरीय डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य समापन
00 टीवी कलाकारा आर्या नन्दिनी ने जीता दिल

रिपोर्ट / राकेश सिंह / 09753486167
कोरिया / चिरमिरी / अंजनहिल शहीद स्मृति राज्य स्तरीय डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मैच छत्तीसगढ़ कोरबा स्पीड थ्री हेडरेड व मध्यप्रदेश की ग्रीन स्टार भलुमाडा टीम के मध्य खेला गया, जिसमें भालूमाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी में कोरबा की टीम को आमंत्रित किया, वही कोरबा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 86 रन का लक्ष बनाया तो वही लक्ष का पीछा करते हुए भालूमाडा ग्रीन स्टार 8 ओवर और 7 विकेट में जीत हासिल कर ली | इस प्रकार मैन ऑफ द मैच भालूमाडा के मोहन को दिया गया जिन्होंने 25 गेंदों में 53 रन अपनी टीम के लिए बनाया।
गौरतलब है की 2010 में अंजनहिल खदान में दुर्घटना हुई थी जिसमें श्रमिको ने अपनी जान गवाई थी तब से श्रमिको की याद में अंजनहिल डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाने लगा इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सहित कुल 33 टीमो ने इस वर्ष हिस्सा लिया और पुरे 37 दिनों तक चले इस मुकाबले में फाइनल में कोरबा व भालुमाडा ने अपनी जगह बनाई थी जिसमें फाइनल में जीत हासिल कर भालूमाडा ने विजेता टीम पर अपना कब्ज़ा जमा लिया, वही खेल परिषद् के द्वारा विजेता टीम भालूमाडा को 51 हजार नगद व एक ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम कोरबा को 25 हजार नगद व एक ट्रॉफी दिया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम शहीद हुए जवानो के छायाचित्र पर दीप प्रजालित व माल्यपण कर अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में खेल एवम श्रममंत्री भैयालाल राजवाड़े, कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्य वोनोषधि बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के रामप्रताप जी, विशिट अथिति संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, विधायक मनेंद्रगढ़ श्यामबिहारी जायसवाल, निगम महापौर के डोमरु रेड्डी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, श्रमिक नेता बजरंगी शाही, निगम सभापति कृतिवासो रावल, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर जी पाण्डेय, द्वारिका जायसवाल, अशोक जायसवाल, राजेश महराज खेल परिषद् के संयोजक संजय सिंह, राकेश परासर, लक्की परासर, शिवानंद तिवारी, प्रणव कर, संतोष दलाई, अजय यादव, सौरभ सिंह, अभिजीत कर, नियाज़ देखमुख, विश्वदीप तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे |

13435385_1017722961657680_819009626900743812_nआर्या नन्दिनी ने बंधा शमा –
अंजनहिल शहीद स्मृति राज्य स्तरीय डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच को और खास बनाने पहुची मशहुर टीवी कलाकारा आर्या नन्दिनी ने भी अपने संगीत से खुब शमा बंधा और लगातर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रसतुती दी, यह गीत-संगीत का कार्यक्रम देर रात तक चला।

50 लाख की घोषणा –
इस दौरान खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने खेल परिषद् की मांग पर् स्टेडियम मे विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 50 लाख की घोषणा भी की।

13419094_1017722808324362_236964711836238663_nदृर्शको की उमड़ी भीड़ –
राज्य स्तरीय डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखने छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश के लोग पहुचे।

error: Content is protected !!