कोरिया / लंबे समय से कोरिया जिला मुख्यालय मे सिलसिलेवार चोरियों का पुलिस ने अाज खुलासा किया है, चोरियों मे संलिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है जिनसे लगभग 4 लाख रूपए के समान पुलिस ने बरामद किया है, मामले मे सरगुजा आईजी ने सिटी कोतवाली प्रभारी विनीत दुबे और उनकी टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
इन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा –
00 प्रार्थी नरेन्द्र नामदेव आ0 गोविन्द प्रसाद नामदेव निवासी एम.एल.ए. नगर के घर दिनांक 17.02.16 को चोरी
00 प्रार्थी अजय कुमार मलिक आ0 दुर्गानन्द मलिक निवासी एम.एल.ए. नगर के घर दिनांक 09.04.16 को चोरी
00 प्रार्थी डी.आर. कुर्रे आ0 एस. आर. कुर्रे सा0 एम.एल.ए. नगर के घर दिनांक 28.01.16 को चोरी
00 प्रार्थी आशीष लकड़ा आ0 श्री एफ. लकड़ा सा0 एम.एल.ए. नगर के घर दिनांक 11.03.16 को चोरी
00 अभिनव दुबें आ0 श्री घनश्याम दुबें सा0 एम.एल.ए. नगर के घर दिनांक 15.11.15 को चोरी
00 प्रार्थी अजय कुमार मलिक आ0 दुर्गानन्द मलिक सहायक प्रबंध स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया सा0 एम.एल.ए नगर के घर दिनांक 09.04.16 को चोरी
00 प्रार्थी दीपक गुप्ता आ. श्री रूपचंद गुप्ता, सा. वार्ड नं. 15, पे्रमाबाग, बैकुण्ठपुर के घर दिनांक 22.12.14 को चोरी होने की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
7 चोरियों का पूरा घटनाक्रम –
सिटी कोतवाली प्रभारी विनीत दुबें सहित अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा उक्त मामलें पर विवेचना करने के निर्देश दिये। मुखबीर से सूचना मिली की अरसद सिद्दकी उर्फ बब्लू आ0 हाकिम अली सिद्दकी उम्र 31 साल सा0 वार्ड क्र0 16 जूनापारा और आलम आ0 मनसूर अली उम्र 35 साल सा0 हा0मु0 वार्ड क्र0 16 जूनापारा स्थाई पता मस्जिद मौहल्ला लखनपुर जिला सरगुजा के द्वारा चोरी का समान एल.सी.डी. बिक्री हेतु ग्राहक तलास रहे है जिसकी जानकारी मिलते ही दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई जिस पर उन्होने चोरी करने बात कबुल की और चोरियों किस तरह अंजाम दिया घटना क्रम को बताया दोनो एक साथ मिलकर दिसम्बर 2014 से लगातार चोरी कर रहे थे आलम घर का ताला तोड़ता था तथा अरसद बाहर से देखता रहता था आलम केे घर अंदर घुसने के बाद अरसद भी घर के अंदर घुस जाता था दोनो मिलकर 7 चोरिया किये है।
पहली चोरी एम.एल.ए. नगर के क्वाटर नं. 60 में चेारी किये थें जंहा से एक नग एल.जी. कम्पनी का टी.व्ही., अजनता कम्पनी का घड़ी, व इन्टेक्स का बुफर चोरी किये थे जिसमें एल.जी. टी.व्ही. एवं बुफर अरसद अपने पास व दिवाल घड़ी को आलम अपने पास रखा था।
दुसरी चोरी अप्रैल माह में एम.एल.ए. नगर के क्वाटर ताला तोड़कर सैमसंग प्लाजमा टी.व्ही. व सिलाई मशीन चोरी किये थे जिसमें टी.व्ही को अरसद अपने पास व सिलाई मशीन को आलम अपने पास में रखा था।
तीसरी चोरी एम.एल.ए. नगर के ऊपर के क्वाटर में ताला तोड़कर एक सोनी कम्पनी का 24 इंच का एल.सी.डी. व 5 हजार रुपये चोरी किये थे जिसमें से एल.सी.डी. को अरसद अपने पास रखा व पैसे का आलम रखा लिया था।
चौथी चोरी एम.एल.ए नगर के क्वाटर नंम्बर 44 में फरवरी माह में दरवाजे के कुण्डी को तोड़कर घर अंदर घुस कर एल.सी.डी. व सेट-टाप बाक्स चोरी किये थे सेट-टाप बाक्स खराब था इसलिये अरसद ने उसे फेंक दिया व टी.व्ही. को अपने पास रखा है।
पांचवी चोरी एम.एल.ए नगर के एक घर में बांस के सहारे मकान के छत में पहुंच कर छत से नीचे आकर मकान के अन्दर घुस कर दो नग सैमसंग कम्पनी का मोबाईल सेट, एक सोने की चैन, तथा 20 हजार रुपयें चोरी किये थे जिसमें से 10 हजार रुपयें नगद व सोने की चैन को अरसद रख लिया था तथा सैमसंग दोनो मोबाईल सेट व 10 हजार रुपयें को आलम अपने पास रखा था जो पैसे को आलम ने खर्च करना बताया है।
छटवी चोरी एम.एल.ए. नगर के एक मकान में घुसे, घर का ताला तोड़कर घर के अंदर एक डेल कम्पनी का पुराना लेप टाॅप एक हार्ड डिस्क व मोबाईल चार्जर चोरी किये थे जिसमें से लैप टाप को अरसद रखा लिया था हार्ड डिस्क व मोबाईल चार्जर खराब है कहकर उसे अरसद फेंक दिया।
अंतिम सातवी चोरी 2016 में एम.एल.ए. नगर के क्वार्टर नं. 14 में ताला तोड़कर चोरी किये थे। जहां 18 हजार रुपयें नगद, एक टाईटन कम्पनी की गोल्डन हाथ घड़ी व दो जोड़ी चांदी की पायल व एक सोने की अंगुठी मिलना बताये, जंहा से प्राप्त रकम को 9 -9 हजार रुपयें दोनो आपस में बांट लिये थें तथा अंगुठी व पायल को महलपारा स्थित अम्बे जेवल्र्स के संजय सोनी को 3 हजार में बेचे थे बेचे गये अंगुठी व पायल से प्राप्त रकम को दोनो आपस में बांट लिये तथा हाथ घड़ी को आलम अपने पास रखना बताया है।
उक्त सभी चोरी मे अरसद खाली घर देखकर चोरी का प्लान करता था तथा आलम, अरसद के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक कोरिया के मार्गदर्शन एंव विवेचको के परिश्रम को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा सम्पूर्ण पुलिस टीम को 10000 रुपयें नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
