राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, श्रमदान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सहयोग

कोरिया / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर के अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम जेल रोड स्थित महात्मा गांधी के मूर्ति के समक्ष किया गया।
07जहां बैकुण्ठपुर नगर पालिका के अध्यक्ष अषोक जायसवाल ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन जांगडे ने भी महात्मा गांधी के मूर्ति पर श्रध्दा सुमन अर्पित कर उन्हें अपनी विनम्र श्रध्दांजलि दी। जिले के अपर कलेक्टर ज्योति प्रकाष कुजूर, बैकुण्ठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुभाष साहू, बैकुण्ठपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने भी अपना श्रध्दा सुमन अर्पित किया। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम आमाखेरवा स्थित नेत्रहीन व दिव्यांग शिक्षक, प्रषिक्षण विद्यालय के बच्चों द्वारा महात्मा गांधी की वैश्णव जन तो तेने जानिये जी, पीर पराई जाने रे लोकप्रिय भजन का गायन कर अपनी श्रध्दांजलि दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महात्मागांधी की आदर्षों को जीवन में आत्मसात करने की भी बात कही। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक एम जी श्याम कुंवर, आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त एल आर कुर्रे, जिला परिवहन अधिकारी बी सी एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अभिलाशा पैकरा, बैकुण्ठपुर नगर पालिका केे मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम एस टेकाम, सहित विभिन्न विभागों एवं नगर पालिका बैकुण्ठपुर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

05प्रेमाबाग में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान – स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयेाजित राष्ट्रव्यापी विशेष स्वच्छता अभियान के छठवे दिन आज गांधी जंयती पर जिला मुख्यालय के धार्मिक स्थल प्रेमाबाग में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम में नगर पालिका बैैकुण्ठपुर के अध्यक्ष अषोक जायसवाल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री संतन जांगडे, अपर कलेक्टर ज्योति प्रकाष कुजूर, बैकुण्ठपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम एस टेकाम ने भी श्रमदान कर जिले को स्वच्छ और स्वस्थ्य जिला बनाने में सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जांगडे ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम गंदगी को दूर कर भारत माता की सेवा करें। हम स्वच्छता केे प्रति हमेशा सजग रहें ओैर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति ओैर अधिक जागरूक करे, ताकि आम लोग स्वच्छ और स्वस्थ्य रहे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिषन के तहत सेण्ट जेवियर्स और सेण्ट जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्काउट गाईड के विद्यार्थियों तथा नगर पालिका बैकुण्ठपुर के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया और उन्होने भी श्रमदान कर धार्मिक स्थल प्रेमाबाग की साफ सफाई की। श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक होने का आग्रह किया।

error: Content is protected !!