00 केन्द्र और राज्य सरकार के विरोध में कांग्रेस ने जम कर किया प्रदर्शन
कोरिया / सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन किया गया। पुरे प्रदेश में कांग्रेस नेता अपने – अपने इलाके से विरोध स्वरूप गिरफ्तारी दी, प्रदेश में आंदोलन की कमान पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने संभाला। उसी तरह जिले व ब्लाक स्तर में स्थानीय दिग्गज नेताओ ने कार्यक्रम की कमान संभाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से हल्की झूमा – झटकी की भी खबर है।
दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राज्य स्थापना दिवस का बहिष्कार करते हुए पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐलान किया था। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेसजनों ने भारी एकजुटता का परिचय दिया व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कोरिया जिले के सभी ब्लाक में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों ने राज्यसरकार के खिलाफ जमकर पहले तो खरी – खोटी सुनाई और फिर खिलाफ में नारेबाजी की। रमन सरकार के कुषासन और भाजपा सरकार की केन्द्र और राज्य सरकारों की वायदा खिलाफी में कोरिया जिले में कांग्रेस ने लगभग 400 लोगों ने अपनी गिरफ्तारी दिया।