Advertisement Carousel

लोक सुराज अभियान में बरती लापरवाही तो ग्राम पंचायत मुरमा के सचिव हुए निलंबित

कोरिया / लोक सुराज अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। जो भी व्यक्तिगत रूप से दोषी पाया जाएगा उस पर जिम्मेदारी तय करके कार्यवाही की जायेगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सन्तन जांगड़े ने लोक सुराज अभियान के तहत जीरो टालरेंस दिखाते हुए एक ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

          विदित हो की लोक सुराज अभियान के तहत प्रथम दिवस पंचायत प्रभारी होने के बावजूद बैकुंठपुर जनपद के ग्राम पंचायत मुरमा के सचिव अपने कार्य पर अनुपस्थित पाये गये। पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर सचिव संजीव कुमार मिश्रा को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के नियम 4 क एवम ख् के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला पंचायत में संलग्न रहने के इस दौरान उन्हें पात्रतानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
error: Content is protected !!