Sunday, June 29, 2025
अजब गजब पाकिस्तान के अजब गजब कानून जहाँ किसी का फोन...

पाकिस्तान के अजब गजब कानून जहाँ किसी का फोन छूना भी है इलीगल और भी बहुत कुछ जानिए …

-

हर देश में कुछ न कुछ कानून ऐसे होते है जो बड़े ही अजीबोगरीब होते है। पाकिस्तान में भी कुछ ऐसे ही हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान होंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पाकिस्तान के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून।

अनपढ़ भी बन सकता है PM
इस देश में PM या प्रेसिडेंट बनने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है। लेकिन किसी स्कूल में चपरासी की नौकरी के लिए आपको एजुकेटेड होना जरूरी है।

नहीं उड़ा सकते हैं PM का मजाक
यहां PM का मजाक उड़ाने पर अगर आप पकड़े गए तो आपको भरना पड़ेगा अच्छा-खासा जुर्माना।

पढ़ाई पर लगता है टैक्स
अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च बैठता है, तो उसे 5% टैक्स भरना पड़ता है।

गर्लफ्रेंड के साथ रहना है इलीगल
पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, आप शादी से पहले किसी भी लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये इलीगल है।

इजरायल नहीं जा सकता कोई भी पाकिस्तानी
पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता है। इस वजह से कोई भी पाकिस्तानी यहां से सीधे इजरायल नहीं जा पाता। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे क्या वजह होगी? दरअसल, पाकिस्तान की नजर में इजरायल देश है ही नहीं। इस वजह से यहां जाने के लिए पाकिस्तान वीजा ही जारी नहीं करता।

साल के एक महीने बाहर खाना है मना
रमजान के पाक महीने में घर के बाहर कुछ भी खाना इलीगल है। अगर आप मुस्लिम नहीं हैं, तब भी इस नियम को मानना जरूरी है।

किसी का फोन छूना है इलीगल
यहां किसी की परमिशन के बिना फोन छूना इलीगल है। इसके लिए आपको 6 महीने जेल की सजा भी हो सकती है।

स्पैम मैसेज भेजना है इलीगल
यहां आप किसी को फालतू के मैसेज नहीं भेज सकते हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपको 10 लाख तक जुर्माना भरना पड़ेगा।

कुछ अरबी शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन है इलीगल
कुछ अरबी शब्दों जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी अनुवाद इलीगल है।

ट्रांसजेंडर नहीं ज्वाइन कर सकते आर्मी
यहां ट्रांसजेंडर्स का आर्मी ज्वाइन करना मना है। आपको बता दें कि इस देश में इन लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

Latest news

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!