उत्तर प्रदेश – बनारस / यू तो इंसान को जिंदा रहने के लिए जल और आहार बहुत जरूरी है। भोजन के बिना इंसान ज्यादा दिनों तक जीवत नहीं रह सकता। लेकिन इस अजीबोगरीब दुनियां में एक ऐसी भी महिला है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको यह बात जानकर ताज्जुब होगा की उत्तरप्रदेश के बनारस में रहने वाली 78 साल की कुसुमावती पिछले 63 सालों से रेत का खा रही है। खास बात यह है कि खाने के बाद ये उसको पचा भी लेती हैं।
कुसुमावती का कहना है कि वह 15 साल की उम्र में एक बार वह बीमार पड़ गई। उस दौरान उसका पेट फूलने लगा। कई चिकित्सकों ने उसका उपचार इलाज लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अाखिरकार नाड़ी देखकर एक डॉक्टर ने उन्हें सुझाव दिया कि वह आधा गिलास दूध और दो चम्मच बालू रेत खाएं, तो उनको आराम मिलेगा। उसने जब ऐसा किया तो उसे आराम मिल गया। अब उनको बालू खाने की आदत पड़ गई थी।
कुछ दिनों तक वह बालू खाने के बाद जब बीच में उसे खाना छोड़ दिया तो फिर से पेट की दिक्कत हो गई। उनके परिवार वाले उनको डॉक्टर पास लेकर गए। डॉक्टर ने कई टेस्ट भी कराए। इसके बावजूद उनको आराम नहीं मिला। अब उन्होंने फिर से बालू खाना शुरू कर दिया। ऐसा करने से उनको फिर से आराम मिल गया। इसके बाद से इनको रेत खाने की आदत ही पड़ गई है। वहीं उनकी इस आदत पर उनके परिवार वाले इनको मना भी नहीं करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से उनको आराम मिलता है।
