Advertisement Carousel

6 वर्षीय पहाड़ी कोरवा मासूम की संदिग्ध हत्या, आंखें और किडनी गायब होने के आरोप से मचा हड़कंप

Business concept.

जशपुर। जिले के सन्ना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय पहाड़ी कोरवा मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर लगाए जा रहे आरोप और भी गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या के बाद उसकी आंखें और किडनी गायब हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हत्या की घटना करीब दो दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है।

मासूम की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे किसका हाथ है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। एक मासूम बच्चे के साथ हुई इस कथित वारदात ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!