Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, हर घर में सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश, उल्लास और खुशियों के महापर्व दीपावली पर छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पावन पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश विकास, उन्नति और खुशहाली के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने की कामना करते हुए सभी के जीवन में नई उम्मीदों और खुशियों के उजाले की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!