Advertisement Carousel

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, काटपत्ती खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

14,570 रुपये नगद, 12 बाइक-स्कूटी और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अजयबाड़ी कचरा गोदाम के पास काटपत्ती खेलते हुए पुलिस ने 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से नगदी सहित बड़ी संख्या में वाहन और ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजयबाड़ी कचरा गोदाम के पास कुछ लोग काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14,570 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 12 बाइक-स्कूटी और एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। गिरफ्तार सभी आरोपी डोंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!