Advertisement Carousel

पादरी बजरंग जायसवाल गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

धर्मांतरण की शिकायत पर कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कटघोरा। धर्मांतरण के प्रलोभन और धार्मिक तनाव फैलाने की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने पादरी बजरंग जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो दिन पहले वार्ड क्रमांक 4, तहसील भाटा के बड़ी संख्या में लोगों ने SDM और थाना कटघोरा पहुंचकर ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।


शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी धार्मिक उन्माद फैलाने, शोर-शराबा करने और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की और उसे हिरासत में लिया।


यह मामला थाना कटघोरा क्षेत्र के वार्ड 2, तहसील भाटा का है।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!