Advertisement Carousel

जोगी कांग्रेस में किसी को चंदा उगाही की इजाजत नहीं, जारी किया लैंडलाइन नंबर, सीधे जायेगी अजीत जोगी के पास शिकायत

00 जोगी ने लैण्डलाईन नम्बर 0771-2445333 जारी किया

रायपुर / ACB चीफ मुकेश गुप्ता के नाम पर बिलासपुर के डीएलएस कालेज के चेयरमैन बसंत शर्मा को ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपये की उगाही करने वाले पार्टी प्रवक्ता मणिशंकर पाण्डेय से अजित जोगी ने इस्तीफा मांग लिया। मणिशंकर ने acb छापे की धौंस देकर शर्मा को ब्लैकमेलिंग कर रहे थे जिसके बाद शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

पार्टी की बदनामी को देखते अजीत जोगी ने बिलासपुर जिले के प्रवक्ता पाण्डेय से इस्तीफा मांग लिया और यही नहीं, पार्टी ने नया बयान जारी कर कहा है की किसी भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को चंदा उगाही की बिलकुल इजाजत नहीं है। ना किसी कार्यक्रम के लिए और ना ही किसी प्रदर्शन और समारोह के लिए। आज बकायदा इसके लिए जोगी कांग्रेस की तरफ से एक लैंड लाइन नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी किसी भी तरह की पार्टी की गड़बड़ी संबंधी शिकायत दर्ज करा सकता है।

जोगी कांग्रेस के प्रवक्त सुब्रत डे के मुताबिक अजीत जोगी के निर्देश पर एक लैण्डलाईन नम्बर 0771-2445333 जारी किया है। यदि पार्टी का कोई भी सदस्य किसी प्रकार का चंदा या आर्थिक लाभ, ब्लैकमेलिंग या किसी प्रकार की अन्य गतिविधियाँ जिससे पार्टी की छबि धूमिल हो, में सम्मिलित रहता है तो उक्त नम्बर में शिकायत कर सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी इस नम्बर पर आये शिकायत को खुद सुनेंगे और फिर शिकायत के आधार पर कार्रवाई भी करेंगे।

इस्तीफा मंजूर – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अध्यक्ष  अजीत जोगी ने बिलासपुर जिला प्रवक्ता मणीशंकर पाण्डे का इस्तीफा स्वीकार कर प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ​​धर्मजीत ​​सिंह को भेज दिया है।

error: Content is protected !!