कोयले में लगी आग को बुझाने गई डोजर स्वाहा अब मामले को दबाने की फ़िराक में SECL
खबर हर कीमत पर
गौरतलब है की छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला नगरी के नाम से मशहूर साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लि. के ओपन कास्ट माइंस में काफी समय से कोयले में भीषण आग लगी है। जिस वजह से करोडो रुपये की खनिज संपदा राख में तब्दील होती जा रही है और जल रहे कोयले को बुझाने में लगी करोङो की डोजर मशीन आज आग के हवाले हो गई, अचानक आग ने इस विकराल रूप से मशीन पर धावा बोला की डोजर मशीन धुंआँ – धुआँ हो गयी, देखते ही लोगों में अफरा – तफरी मच गई की कही डोजर ब्लास्ट न हो जाए इसके वावजूद मौके पर लोगों ने जलती डोजर के बचाव में कुछ न किया। जिसके बाद यह बात आग की तरह फैलने लगी और SECL प्रबंधन मामले को दबाने की पुरजोर कोशिष की फ़िलहाल SECL द्वारा डोजर मशीन को कहीं सुरक्षित स्थान पर छुपा दिया गया है ताकि यह मामला मिडिया तक न पहोच सके वो तो गरीमत है कि एक ट्रक चालक ने इस मामले को मोबाईल में कैद कर लिया और यह मामला भी SECL के न चाहते हुए भी प्रकाश में आ गया ।