|
दिल्ली / मोदी सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। देश Making of Developed India की प्रक्रिया से गुजर रहा है, यानि हम एक विकसित देश बनने की ओर तेज़ी से आगे बढ़ चले हैं। ऐसे में जश्न के साथ-साथ लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताने का भी मौका है, लिहाजा ‘मोदी फेस्ट’ की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुवाहाटी से कर रहे हैं।
|
|
|
तीन साल में सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए तमाम क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। सरकार की इन्हीं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान का नाम है ‘Making of Developed India Fest यानि मोदी फेस्ट’। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुवाहाटी से इसकी शुरुआत करेंगे। गुवाहाटी से ही सरकार की तीसरी सालगिरह पर पीएम राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।
दरअसल आज पीएम के असम दौरे के दो निहितार्थ हैं। केंद्र सरकार की तीसरी सालगिरह के साथ ही साथ इसी दिन असम में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की पहली सालगिरह भी मनाई जाएगी। 24 तारीख यानि बुधवार को सर्वानंद सोनोवाल सरकार का एक साल पूरा हो गया है। ऐसे अहम मौके पर प्रधानमंत्री का गुवाहाटी से देश को संबोधित करने का फ़ैसला उत्तर-पूर्व के विकास की दिशा में केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। |
|
मोदी सरकार के तीन साल पूरे
