चिरिमिरी / नगरपालिक निगम चिरमिरी के महापौर के. डोमरु रेड्डी अपने महापौर परिषद के साथ वार्ड क्रमांक 39 में 1.43 लाख का सीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 40 में 2.87 लाख का रिटर्निंगवाल व नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 28 में 6.45 लाख के लागत का आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन। साथ ही वार्ड क्रमांक 22 एवं 24 में भी वार्ड पार्षदों व जनता के साथ मिलकर 6.45 – 6.45 लाख के दो आंगनबाड़ी भवनों का भी भूमिपूजन किया।
इस दौरान महापौर में पास स्थित नगर निगम के पानी टंकी का भी निरीक्षण किया और पास में बने भवन को भी मरम्मत कराकर रहने योग्य बनाने के निगम के उपअभियंता अशोक सिंह को निर्देशित करते हुए संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए व स्थानीय वार्डवासियों से भी मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए जल्द ही उन्हें उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य रजत दत्ता, रज्जाक खान, मनोज भोय, श्रीमती रजनी प्रजापति, वार्ड पार्षद श्रीमती रमिता साह, अनूप मालिक, श्रीमती गीता, श्रीमती फिरोजा बेगम, श्रीमती रीध्दि भर्गव सहित विनोद प्रजापति, अशोक जेना, राहुल पटेल, बीरबल, कृष्णा सोनी, ओ.पी. नारायण, सुरेंद्र कोरी, मो.सलीम, निर्भय शर्मा, विक्रम सिंह, राकेश महौत व काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
