यूरोपीय संघ ने दिग्गज कंपनी गूगल पर 2.4 अरब यूरो यानि करीब 17,400 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है। यूरोपियन यूनियन का आरोप है कि गूगल इंटरनेट सर्च का दुरुपयोग कर रहा है और इसके जरिए उसकी नई शॉपिंग सर्विस को फायदा पहुंचा रहा है।
एक समाचारपत्र के मुताबिक, यूरोपीय संघ के अधिकारी आने वाले हफ्तों में गूगल को उसके बाजार पर कब्जा जमाने का दोषी ठहरा सकते हैं। गूगल के लिए यह बहुत बड़ा झटका है, कंपनी पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी झेल रही है और अब कंपनी पर भरोसे के हनन के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।