कोरिया / चिरमिरी – रीजनल अस्पताल चिरिमिरी के डिप्टी सीएमओ डॉ नम्रता सिंह को मुम्बई के आयोजित कार्यक्रम में मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के हाथों अंतरराष्ट्रीय हेल्थ केयर अवार्ड प्रदान किया गया। डा. नम्रता की इस उपलब्धि से उनके परिजन, स्टाफ सहित समूचे चिरिमिरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
बताया जा रहा है की प्रतिवर्ष चिकित्सा के श्रेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों का चयन कर संस्था द्वारा सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी देश के 40 चिकित्सकों का सम्मान मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। जहां इस दौरान कोरिया जिले के चिरमिरी रिजनल अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पद पर पदस्थ डा. नम्रता सिंह को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, क्रिकेटर रोहित शर्मा के हाथों अंतरराष्ट्रीय हेल्थ केयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान का शिलशिला है जारी –
डा. नम्रता को मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में भी सम्मान किया गया। इससे पहले भी डॉ. सिंह को ग्लोरी ऑफ इंडिया सम्मान, बेस्ट सिटिजन आफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया किया जा चुका है। वे कोल इंडिया स्तर पर सम्मान पाने वाली पहली महिला चिकित्सक है।
