00 श्रीराम बरनवाल बने संभागीय अध्यक्ष
00 30 जुलाई रायपुर प्रदेश सम्मेलन कार्यक्रम तय
कोरिया / छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कोरिया के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ के वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन 30 जुलाई 2017 को रायपुर में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री मण्डल के सदस्य सम्मेलन को गरिमा प्रदान करेंगे।
बैकुण्ठपुर जिला मुख्यालय में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश के महासचिव विश्व दीपक राई ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से पत्रकार जगत से जुड़ी समस्याओं तहसील स्तर पर पत्रकारों के अधिमान्यता पत्रकार कल्याण कोष में बढ़ोत्तरी आवास हेतु भूमि एवं वेज बोर्ड के नियमों को लागू करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने इस बात पर चिन्ता जाहिर की कि अभी भी पत्रकार साथी राज्य शासन द्वारा उनके हित में लागू कल्याणकारी योजनाओं का यथोचित लाभ नहीं ले पा रहे हैं। शासन द्वारा पत्रकार कल्याण कोष, पत्रकार बीमा योजना एवं पत्रकार सम्मान निधि योजना जो कि पूर्व से लागू है, जानकारी के अभाव में वे लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कुछ योजना विसंगतिपूर्ण है, जिसे व्यवहारिक बनाने संघ द्वारा प्रयास किया जा रहा है। ताकि सभी श्रमजीवी पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके। इन विषयों को लेकर भी सम्मेलन में निराकरण का प्रयास किया जायेगा। श्री राई ने इस प्रादेशिक सम्मेलन में अधिक से अधिक पत्रकार साथियों से उपस्थिति की अपील की है।बैठक में प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, संभागीय अध्यक्ष श्रीराम बरनवाल, जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, मित्युंजय चतुर्वेदी, विनीत जयसवाल, उत्तम कश्यप, अनुप बड़ेरिया, जगजीत सिंह, फारुख ठेबर, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, रवि रंजन सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमन सिंह, दिनेश द्विवेदी, राकेश सिंह, बाला राव, सोनु केदार, एस एल सिंह, लाला केशरवानी, विकास रंजन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
संभागीय अध्यक्ष की हुई घोषणा – बैठक में सर्वसम्मति से संभागीय अध्यक्ष के रूप में कोरिया चिरिमिरी के वरिष्ट पत्रकार श्रीराम बरनवाल को मनोनीत किया गया। यह घोषणा मंच से ही श्री राई जी ने स्वयं की और यह उम्मीद जताई की संघ को अब मजबुती मिलेगी।
योजनाओं का लाभ लेवें श्रमजीवी पत्रकार : विश्व दीपक राई

