रायपुर / 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ छात्र संगठन ने रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति से मिल महाविद्यालयो में प्रवेश की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी जिसे कुलपति महोदय ने जायज ठहराते हुए बताया कि विश्वविद्यालय एक्ट के तहत कुलपति 14 अगस्त तक महाविद्यालयो को प्रवेश के लिए आदेशित कर सकते है परंतु इस वर्ष उच्चशिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तानाशाह फरमान के तहत 31 जुलाई के बाद प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया जिससे कि कई छात्र छात्राएं महाविद्यालयो के चक्कर काटने को मजबूर है और उनका भविष्य अंधकारमय प्रतीत होता है।
आज दूसरे चरण में प्रवेश की तिथि को आगे बढ़ने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ छात्र संगठन (जोगी) के छात्र नेता उच्चशिक्षा आयोग के आयुक्त से मिल ज्ञापन सौपा और मांग को जायज ठहराते हुए आयुक्त डॉ बसवराजु.एस (I.A.S) ने त्वरित निर्णय लेते हुए प्रवेश की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाई।
आज के कार्य्रकम में मुख्य रूप से अजय पाल्, अपराजित तिवारी, अविनाश अनंत, सौरभ सिंह, पियूष पाण्डेय, अविजित तिवारी, राहुल गेडाम, सौरभ पिल्लै, आशीर्वाद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
