Advertisement Carousel

दीपावली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात, महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निर्णय; 3.85 लाख कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर होंगे लाभान्वित, 1 नवंबर से मिलेगा लाभ

रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। इस वृद्धि से राज्य सरकार पर करीब 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह और 432 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ उनके परिवारों में त्योहार की खुशियां और उल्लास बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!